अमरोहा, जून 8 -- जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव असावर निवासी महावीर सिंह पुत्र मुखराम सिंह गन्ना पेड़ी में टमाटर की सहफसली खेती कर रहे हैं। शनिवार को उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने उनके खेत पर पहुंचकर टमाटर की खेती का निरीक्षण किया। अन्य किसानों को भी गन्ने के साथ ही टमाटर की सहफसली खेती करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि महावीर सिंह गन्ने की पेड़ी के साथ अभिनय प्रजाति के टमाटर की संयुक्त खेती की है, जो अच्छी पहल है। बताया कि गन्ने के खेत में टमाटर की फसल आसानी से हो सकती है। किसान एक साथ दो फसलों का लाभ ले सकते हैं। आने वाले दिनों में टमाटर का दाम भी अच्छा मिलेगा, क्योंकि जो फसल चल रही है वह अब समाप्ति की ओर है। पछेती फसल एक महीने बाद आएगी, तब बाजार में टमाटर के दाम में उछाल आने की संभावना है। इससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.