पीलीभीत, जून 28 -- जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने जनपद के कई गांवों के गन्ना फसल के खेतों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान गन्ना किसानों से सीधे संवाद कर गन्ना फसल की खेती के साथ सह फसली करने की अपील की गई। इस विधि से गन्ना खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत हद तक सुधार आएगा। जनपद में गन्ना, धान, गेहूं की परंपरागत खेतीबाड़ी लंबे समय से की जा रही है। खेतीबाड़ी महंगी होने की वजह से घाटे को सौदा साबित होने लगा है। खेती में लागत नहीं निकल पा रही है। गन्ना विभाग की ओर से किसानों को सह फसली लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। काफी संख्या में किसान सह फसली गन्ने के साथ ले रहे हैं। अब गांवों की मिट्टी से उम्मीद की किरणें नजर आ रही है। डीसीओ खुशीराम ने कई गांवों का भ्रमण कर गन्ना किसानों से सीधी वार्ता की। डीसीओ ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.