अमरोहा, अप्रैल 9 -- भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट पदाधिकारियों की बुधवार को रजबपुर में पंचायत हुई। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। जिम्मेदार अफसरों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। समस्या का निराकरण नहीं कराया गया तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को बिजली शेड्यूल के अनुसार दी जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए फसल सिंचाई के लिए अधिक से अधिक बिजली दी जाए। युवा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पेयजल योजना के दौरान तोड़ी गई सड़कों को जल निगम जल्द सही कराए। जिला उपाध्यक्ष राहुल चाहल ने कहा कि यदि गन्ना मूल्य भुगतान समय पर नहीं किया गया तो हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रोककर चक्का जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.