संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सहकारी गन्ना विकास समिति ने क्षेत्र में गन्ना सर्वे अभियान तेजी के साथ शुरू कर दिया है। समिति कर्मचारी सर्वे करने के साथ नए किसानों को समिति का मेंबर बनने के बीच सलाह दे रहे हैं। जो किसान समिति के सदस्य नहीं होंगे सर्वे के बाद भी उन्हें पर्ची आपूर्ति नहीं की जाएगी। समिति के सचिव भगवत शरण दीक्षित ने घटरम्हा गांव में पहुंचकर गन्ना सर्वे का जायजा लिया। समिति के सचिव ने कहा कि किसान अपना घोषणा पत्र जरूर भरें ताकि किसी किसान का सर्वे छूट भी जाए तो उसे फौरी तौर पर पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र भरने से गणना सर्वे और किसानों के घोषणा पत्र का मिलान किया जाता है। यदि किन्हीं कारण से उसमें अंतर आ रहा है तो दुबारा स्थलीय सत्यापन किया जाता है। निरीक्षण के दौरान राजकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.