मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- मंसूरपुर स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने जिला प्रशासन के नो हेलमेट-नो हाईवे अभियान को समर्थन देते हुए एक सराहनीय पहल की है। मंगलवार को मिल परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों, फील्ड स्टाफ और गन्ना विभाग के कर्मियों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ खतौली रमाशीष यादव ने मिल के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने स्पष्ट किया कि अब मिल में दोपहिया वाहन से आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। कार्यक्रम में गन्ना महाप्रबंधक उत्तम वर्मा, विश्वनाथ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.