पीलीभीत, जनवरी 30 -- बीसलपुर। किसान सहकारी गन्ना समिति बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बीसलपुर में किसान सहकारी गन्ना विकास समिति बोर्ड की बैठक अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के वजट पर विचार, गत माहओं में हुए व्यय के अनुमोदन पर विचार, आय व्यय पर विचार सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बोर्ड के द्वारा सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में उपाध्यक्ष शीला देवी, प्रांजल शर्मा, अनिल सिंह, दीपक मिश्रा, सुनीता देवी, राजू भइया शर्मा, विमला गंगवार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.