बरेली, फरवरी 17 -- शेरगढ़। गांव मोहम्मदपुर स्थित क्रय केंद्र से गन्ना लेकर केसर चीनी मिल जा रहे ट्रक में से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना शाही-शेरगढ़ बहेड़ी मार्ग पर क्षेत्र के पनबड़िया गांव के पास हुई। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। अनुसार ट्रक में लगभग 180 कुंतल गन्ना लदा हुआ था। चालक ने बताया कि चलते समय ट्रक में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक चालक सतीश कुमार निवासी रम्पुरा थाना शेरगढ़ ने वाहन से कूदकर जान बचाई। कुछ ही क्षणों में ट्रक से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था और उसमें लदा गन्ना...