मेरठ, अक्टूबर 18 -- पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना रेट घोषित करने समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हाथों में गन्ना लेकर किसान ट्रैक्टर-टॉलियों से कलक्ट्रेट पहुंचे और करीब चार घंटे तक धरना दिया। किसानों ने कलक्ट्रेट में ही कढ़ाही चढ़ाकर दाल-चावल का लंगर भी लगाया। एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम मांग ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गन्ना रेट को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों का घेराव कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। संगठन की मेरठ शाखा ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे हजारों किसान ट्रैक्टर-टॉलियों से हाथों में गन्ने और संगठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.