रुद्रपुर, दिसम्बर 1 -- गूलरभोज। धामी सरकार की ओर से गन्ना मूल्य में की गई बढ़ोतरी की घोषणा के बाद सरकार के फैसले को भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने ऐतिहासिक निर्णय करार दिया। इस दौरान मिष्ठान वितरण कर भाजपायों ने किसानों का मुंह मीठा करवाया। सोमवार को क्षेत्र के कुल्हा स्थित गन्ना तौल केंद्र में भाजपाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 रुपये गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...