हरिद्वार, दिसम्बर 6 -- गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा पर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगेती किस्म का मूल्य Rs.405 और सामान्य किस्म का मूल्य Rs.395 प्रति क्विंटल तय किया है, जो बढ़ती खेती लागत के मुकाबले पर्याप्त नहीं है। प्रियव्रत ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। खेती में खाद, बीज, डीजल, मजदूरी और मशीनरी का खर्च दोगुना हो चुका है। ऐसे में Rs.30 की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने इसे नाकाफी करार देते हुए साफ कहा कि यह राशि किसानों की वास्तविक लागत को भी पूरा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसी पड़ोसी कृषि प्रधान राज्यों में गन्ने का मूल्य पहले से ही अधिक दिया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में भी कम से कम Rs...