हल्द्वानी, दिसम्बर 3 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे के दौरान किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को ऐतिहासिक कदम बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक रूप में गन्ना एवं पहाड़ के उत्पाद गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी टोकरी भेंट की। महेंद्र नेगी ने कहा कि गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी से प्रदेश के करीब तीन लाख किसान लाभान्वित होंगे। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...