देहरादून, जनवरी 16 -- रुड़की। 17 महीनों से वेतन न मिलने एवं अन्य विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत इकबालपुर चीनी मिल के कर्मचारियों के साथ झबरेड़ा विधायक गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले।उन्होंने बताया कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। उन्होंने इकबालपुर चीनी मिल को शीघ्र पुनः संचालित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। विधायक ने कहा इससे किसानों, कर्मचारियों एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी। गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कर्मचारियों एवं किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। वहीं कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो...