लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- किसानों का गन्ना भुगतान न करने पर तीन चीनी मिलों के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिवों ने खंभारखेड़ा, पलिया व गोला चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक, अध्यासी, मुख्य वित्त अधिकारी, डीजीएम को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चीनी मिल अधिकारियों पर गन्ना विभाग ने धोखाधड़ी करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों चीनी मिलों पर 559.99 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है, जिसमें गोला पर 235.25, पलिया पर 168.36 और खंभारखेड़ा पर 156.37 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। भुगतान को लेकर चीनी मिलों को कई बार नोटिस जारी की, फिर भी भुगतान नहीं किया। गन्ना आयुक्त ने तीनों के खिलाफ आरसी जारी की गई, इसके बाद भी मिलों ने भुगतान नही किया। गन्ना विकास विभाग ने गोला गोकर्णनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.