अमरोहा, मार्च 17 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार ने कहा कि वेव शुगर मिल किसानों का नियमानुसार 14 दिन में भुगतान नहीं कर रही है। इसके विरोध में सोमवार को गन्ना समिति पर तालाबंदी की जाएगी। रविवार को ग्राम कुआं खेड़ा में आयोजित पंचायत में जिला प्रवक्ता ने कहा कि वेव शुगर मिल गन्ना भुगतान के मामले में सबसे ज्यादा फिसड्डी साबित हो रही है। सभी मिलें समय से किसानों का भुगतान कर रही है। स्थानीय शुगर मिल पर किसानों का 40 दिन का भुगतान बकाया है। भुगतान नहीं मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए गन्ना मिल से 14 दिन का अंतराल भुगतान करने की मांग की है। सोमवार को बकाया भुगतान को लेकर गन्ना समिति कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। यहां मौके पर जिला गन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.