काशीपुर, फरवरी 5 -- बाजपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। गुरुवार को यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम के माध्यम से प्रेषित किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान न किए जाने का मुद्दा उठाया। किसानों का कहना है कि चीनी मिल द्वारा अभी तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। वर्तमान में किसानों को मात्र 405 रुपये...