मुरादाबाद, जनवरी 16 -- गन्ना एवं चीनी आयुक्त के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को चीनी मिलों में विभागीय एवं मिल स्टाफ के लिए गन्ना प्रजाति पहचान एवं रोग प्रबंधन विषय पर वृहद प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। त्रिवेणी शुगर मिल रानीनांगल में 'लाइव डेमो' द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिक डॉ. दीपक कुमार,उप महाप्रबन्धक (गन्ना) सुनिल कुमार मलिक ने क्षेत्र के फील्ड स्टाफ को गन्ने की पत्तियों, मध्य शिरा , पोरियों और जूस की गुणवत्ता (ब्रिक्स) के आधार पर प्रजातियों की पहचान करने के गुर सिखाए। उन्होंने 'लाइव डेमो' के माध्यम से खेत में खड़ी फसल को पहचानने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया एवं स्मार्ट बोर्ड प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। हशमुल हसन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने गन्ना प्रजातियों के नामकरण पर विस्तृत जानकारी दी। इस सत...