बागपत, फरवरी 8 -- किरठल गांव निवासी किसान नूरमहौम्मद ने बताया कि दो वर्ष पहले उसने गांव के ही हरपाल शास्त्री से गन्ना पर्ची लेकर मिल में 23 हजार रुपए का गन्ना डाला था। वह जब भी हरपाल शास्त्री से अपने मिल में डाले हुए गन्ने के पैसे मांगता तो वह उसे टरका देता। वह कुछ दिन पहले उनके घर गन्ने के पैसे लेने गया तो हरपाल शास्त्री ने अपने पौत्रों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और उसे अपने घर से भगा दिया। किसान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर शिवम व अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.