महाराजगंज, फरवरी 9 -- महराजगंज, निज संवाददाता। किसानों के नुकसान को देखते हुए गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर गन्ना विभाग सख्त हो गया है। गन्ना आयुक्त ने चीनी मिलों को गन्ना तौल के 14 दिन पर अनिवार्य रूप से भुगतान करने का निर्देश जारी किया है। सिसवा चीनी मिल प्रबंधन द्वारा पिछले पेराई सीजन के जैसा ही गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। लेकिन गड़ौरा मिल पर करीब 1200 किसानों की देनदारी 18 करोड़ पहुंच गया है। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि आईपीएल चीनी मिल सिसवा को सबसे अधिक 9 हजार 448 हेक्टेयर क्षेत्र में हुई खेती से 66.66 लाख कुंतल गन्ने का आवंटन मिला है। किसानों को सहूलियत देने के लिए इस मिल के लिए पांच क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार जेएचवी गड़ौरा चीनी मिल को जिले की 8 हजार 204 हेक्टेयर भूमि से तैयार लगभग 39 लाख कुंतल ...