बस्ती, दिसम्बर 8 -- दुबौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। बभनान चीनी मिल से जुड़े गन्ना क्रय केंद्र बंजरिया सूबी क्रय केंद्र पर रविवार को किसानों ने गन्ना तौल रोक कर प्रदर्शन किया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि हम लोगों का गन्ना तौल बंजरिया सूबी क्रय केंद्र पर होता चला आया है। अचानक हमारा क्षेत्र क्रय केंद्र विशुनदासपुर गन्ना क्रय केंद्र से जोड़ दिया गया। ऐसे में जब तक हम लोगों का गन्ना तौल बंजरिया सूबी पर फिर से नहीं हो जाता, तब तक हम लोग गन्ना तौल नहीं होने देंगे। बभनान चीनी मिल का बंजरिया सूबी क्रय केंद्र वर्ष 2003 से बरसांव गांव में चल रहा था, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों का गन्ना तौल इस केन्द्र पर होता चला आ रहा था। इस वर्ष भी इसी केन्द्र पर तौल हो रहा था। अचानक कुछ लोग मिल कर सुविखा बाबू और भूअरिया गांव को ब...