बस्ती, फरवरी 16 -- कलवारी, हिन्दुस्तान संवाद। मुण्डेरवा चीनी मिल के अंतर्गत संचालित गन्ना क्रय केंद्र पाऊं पर किसानों ने इंडेंट वितरण में भेदभाव, गन्ना ट्रकों की कमी के साथ अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर गन्ना विकास अधिकारी (सीडीओ) पहुंच कर किसानों को आश्वासन पर धरना समाप्त कराया। किसानों का आरोप है कि पाऊं क्रय केंद्र के साथ लगातार उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। गन्ना किसान अमरेन्द्र पाण्डेय, दीपचंद यादव, हरिओम त्रिपाठी, राममणि ओझा, मोहम्मद सुलेमान उर्फ खजूर सिंह, अबरार अहमद, लालचन्द चौधरी, शाह आलम के साथ दर्जनों किसानों ने बताया कि बोआई गन्ने की पर्ची अभी तक कई किसानों को नहीं मिला है, जिससे उनकी गन्ने की उपज खेतों व केंद्र पर सूख रही है। किसानों का कहना है, कि आसपास के अन्य गन्ना केंद्रों की तुलना में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.