लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- बरसात व बाढ़ के बीच गन्ना की फसल रोग व कीटों ने हमला बोल दिया है। जिले की 132 हेक्टेयर गन्ना की फसल चपेट में आ गई है। वहीं 12535 हेक्टेयर गन्ना की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। शासन के निर्देश के बाद गन्ना विभाग ने चीनी मिलों के साथ सर्वे किया। गन्ना की फसल को रोग व कीटों से बचाव के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गन्ना की फसल में अतिवृष्टि, बाढ़, कीट व रोग के असर का ऑकलन करने के लिए 668 गांवों के खेतों का निरीक्षण किया गया। उनके साथ सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव सहकारी गन्ना विकास समितियां और चीनी मिलों के अधिकारी रहे। उन्होंने बताया कि 54.68 हेक्टेयर में रेडरॉट का प्रभाव दिखा। 32.64 हेक्टेयर में पोक्का बोइंग का प्रभाव दिखा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.