अमरोहा, अप्रैल 18 -- मौसम में उतार चढ़ाव के चलते गन्ने की फसल में टॉप बोरर नामक कीड़ा अपना असर दिखा रहा है। यह कीट गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। यदि जल्द कीट की रोकथाम नहीं की गई तो गन्ने के उत्पादन में भारी गिरावट आएगी। फसल में रोग, कीट के चलते गन्ना उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। गन्ना जिले के किसानों की गन्ना मुख्य फसल है, जिसकी खेती पर अधिकतर किसानों की आय निर्भर करती है। जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। इस समय गन्ने की फसल में टॉप बोरर नामक बीमारी का असर दिख रहा है। इसके असर से गन्ने का उत्पादन अपेक्षा के अनुरूप कम हो जाता है। कृषि व गन्ना विभाग ने इस कीट से बचाव के लिए किसानों को आवश्यक जानकारी दी है। बताया कि टॉप बोरर नाम का यह कीट गन्ने की फसल के लिए घातक होता है। जिसके असर से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.