बदायूं, दिसम्बर 2 -- बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के लिए गन्ना सप्लाई करने वाले किसान अगर चाहें तो खुद के गन्ने की चीनी खा सकते हैं। इसके लिए चीनी मिल प्रशासन ने किसानों को चीनी मुहैया कराने का निर्णय लिया है। किसान चीनी मिल में संपर्क कर चीनी खरीद सकते हैं। दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर से जुड़े किसान स्वयं सप्लाई किए गये गन्ने की चीनी खरीद सकते हैं। इसके लिए चीनी मिल जीएम मनी अरोड़ा ने मिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। मिल को गन्ना सप्लाई करने वाले किसान अगर मिल से चीनी लेना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले कैश काउंटर पर जो भाव होगा उसके अनुसार कैश जमा करना होगा। यहां से उनके लिए दो डीओ मिलेंगे। किसान के लिए एक डीओ मिल के अंदर प्रवेश के लिए सिक्योरिटी को देना होगा, दूसरा गोदाम कीपर के लिये। डीओ मि...