पीलीभीत, फरवरी 5 -- बीसलपुर। किसान सहकारी चीनीमिल में किसानों को टोकन जारी न किए जाने, सामान्य गन्ना फेल किए जाने सहित कई समस्याओं को लेकर किसान भड़क उठे। किसानों ने सीसीओ का पुतला दहन किया। डीएम किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की। सहकारी चीनी मिल में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्राली व बैलगाड़ियों से अपना गन्ना लेकर गए हुए हैं। आरोप है कि मिल प्रशासन सामान्य गन्ने को फेल कर रहा है। सामान्य पेड़ी की मांग की जा रही है। वहीं सुबह से कोई टोकन जारी नहीं किया गया। किसानों को यार्ड में कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जिसके विरोध में किसान भड़क उठे। किसानों ने सीसीओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। घास फूस से बनाया गया सीसीओ का पुतला दहन कर डीएम से सीसीओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.