रुद्रपुर, मार्च 25 -- खटीमा, संवाददाता। मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति में कृषक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में पंतनगर विवि के वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत गन्ने की खेती के लिए प्रशिक्षित किया। मंगलवार को समिति के परिसर में आयोजित गोष्ठी में डॉ. आनंद सिंह जीना प्राध्यापक एवं गन्ना परियोजना समन्वयक पंतनगर ने प्रजाति विकास कार्यक्रम एवं उन्नतशील गन्ना प्रजातियों के बारे में कृषकों को बताया। वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा गन्ना उत्पादन में बीज के महत्व को बताते हुए कृषकों को स्वस्थ व निरोग बीज का इस्तेमला करने की सलाह दी। डॉ. संजय कुमार प्रभारी अधिकारी गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर ने कृषकों को गन्ना उत्पादन की नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं गन्ने में लगने वाले प्रमुख कीटों से बचाव की जानकारी दी। राज्य आंदोलनकारी प्रकाश तिवारी द्वारा अतिथि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.