पीलीभीत, मार्च 23 -- एलएच चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक आशीष गुप्ता ने बताया कि नौ मार्च तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया गया है। चीनी मिल ने 29 करोड़ 47 लाख दस हजार रुपये किसानों के खाते में भेज दिया है। इससे पहले वर्तमान पेराई सत्र का 511 करोड़ 47 लाख 61 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान पेराई सत्र का मिल ने नौ मार्च तक खरीदे गए समस्त गन्ना का भुगतान 540 करोड़ 94 लाख 71 हजार रुपये किसानों को कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.