बिजनौर, दिसम्बर 28 -- गन्ना उपायुक्त ने मिल क्षेत्र के भीतर स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण करके अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रविवार को मुरादाबाद के गन्ना उपायुक्त हरपाल सिंह ने अफजलगढ़ स्थित द्वारिकेश चीनी मिल क्षेत्र के गांव भिक्कावाला, वाजिदपुर तथा खिजरपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गन्ना क्रय केंद्रो का औचक निरीक्षण कर क्रय केंद्रो पर तैनात तौल कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गांव खिजरपुर गन्ना क्रय केंद्र से संबद्ध ट्रैक्टर ट्रालियों सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर चस्पा किए। गन्ना उपायुक्त के मुताबिक निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सामान्य देखी गई तथा गन्ना तौल में घटतौली सहित कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इस मौके अफजलगढ़ स्थित द्वारिकेश चीनी मिल के मुख्य गन्ना महाप्रबंधक उमेश कुमार सिंह बिसेन तथा वरिष्ठ गन्ना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.