शाहजहांपुर, जनवरी 17 -- गन्ना उत्पादन को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और वैज्ञानिक बनाने के लिए गन्ना शोध परिषद ने प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत कर दी है। इस पहल के तहत प्रदेश के सभी गन्ना उत्पादक जिलों के करीब 5000 किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ने का रोडमैप तैयार किया गया है, ताकि उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की आय में भी सुधार हो सके। इस प्रशिक्षण अभियान के पहले चरण में शाहजहांपुर और हरदोई जनपद के 100 प्रगतिशील गन्ना किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को गन्ने की नवीन और उन्नत प्रजातियों, मृदा परीक्षण के महत्व, संतुलित खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, उन्नत शस्य तकनीक, बसंतकालीन गन्ने के साथ अंतःफसली खेती और सिंगल बड तकनीक की जानकारी दी गई। साथ ही गन्ने की प्रमुख बीमारियों और कीटों की पहचान तथा उनके प...