मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद समेत यूपी में नई गन्ना आपूर्ति नीति जारी कर दी गई। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने कहा कि शासन स्तर से आदेश जारी हो गए हैं। पहली बार गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों का सट्टा पेराई सत्र 2024-25 में संबंधित चीनी मिल की औसत गन्ना आपूर्ति अथवा जिले की गन्ना उत्पादकता का 70 प्रतिशत जो भी अधिक होगा की सीमा तक गन्ना सट्टे का लाभ दिया जाएगा। परिक्षेत्र की चीनी मिलों की पेराई क्षमता, किसानों की गन्ना आपूर्ति में सुविधा, लघु महिला किसानों को विशेष प्राथमिकता, गन्ना उत्पादन तथा चीनी मिलों को गन्ने की उपलब्धता में संतुलन बना कर कार्य किया जाएगा। जिससे चीनी मिलों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप गन्ना उपलब्धता के साथ किसानों के पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में जारी सट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.