कन्नौज, जनवरी 29 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कूड़ा कचरा घर-घर से एकत्र करने की व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं। और कचरा निस्तारण व एकत्र करने की व्यवस्थाओं के नाम पर सरकारी धन बड़े पैमाने पर खर्च किया जा रहा है। इसके बाद भी शहर हो या गांव हर जगह सड़कों व गलियों में कूड़े कचरे के अंबार देखे जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज क्षेत्र में अगर बात की जाए तो सुबह के वक्त सड़कों पर कूड़े कचरे के बड़े-बड़े अंबार देखे जा सकते हैं। जीटी रोड के अलावा तिर्वा रोड पर भी कई जगह सुबह होते ही सफाई कर्मी गलियों से कूड़ा कचरा लाकर सड़कों पर ढेर लगाते हैं। इससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो वहीं कूड़े कचरे से उठने वाली दुर्गंध व बदबू के कारण लोगों को नाक व मुंह पर कपड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.