महाराजगंज, फरवरी 1 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक के गांव गनेशपुर अ टोला कोहड़वल निवासिनी ग्राम पंचायत सदस्य दीपमाला शुक्ला ने डीएम को पत्र भेज कर ग्राम सभा में विभिन्न योजनाओं के जरिये निर्माण व मनरेगा सहित अन्य कार्यों में सरकारी धन का बंदर बांट किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का बंदर बांट किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में स्थानीय जिम्मेदारों के मिली भगत से पैसे लेकर अपात्रों के खाते में भिजवा दिया गया। इसकी शिकायत के बाद मामले की जांच हुई और पैसा वापस सरकारी खाते में जमा कराया गया, जबकि जिम्मेदारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव में बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क में मानक की ...