अल्मोड़ा, मई 16 -- रानीखेत। ताड़ीखेत के गनियाद्योली, सिंगोली, बिसुआ आदि गांव में गुलदार फिर सक्रिय हो गया है। दिन दहाड़े गुलदार मावेशियों को निवाला बना रहा है। जिस कारण पशुपलकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इधर सूचना के बाद विभागीय टीम ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों को आवश्यक सुझाव दिए। सिंगोली में गत दिनों तड़के गुलदार ने सुरेन्द्र पवार के पालतू पशु पर हमलाकर उसे जख्मी कर दिया। दहशत में जी रहे लोगों का अकेले में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सूचना के बाद वन क्षेत्राधिकारी तपस्या मिश्रा ने विभाग की टीम को भेज वहां क्षेत्र में गश्त कराई। गत वर्ष गुलदार ने गांव में ही घास काट रही बुजुर्ग महिला को हमला पर दिया था। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जबकि एक पूर्व सैनिक को हमला की घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.