रामपुर, फरवरी 16 -- स्वार। नगर के रामपुर मार्ग स्थित एक गद्दे बनाने के कारखाने में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर इन्वर्टर बैटरी व वायरिंग चोरी कर ली। चोर जाते-जाते कारखाने की कीमती मशीनरी भी तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर मार्ग पर एसबीआर हॉस्पिटल के सामने, नगर के मोहल्ला काशीपुर निवासी मोहम्मद नईम का गद्दे बनाने का कारखाना है। पीड़ित के अनुसार 14 फरवरी की रात अज्ञात चोर कारखाने का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और इन्वर्टर बैटरी समेत वायरिंग चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने मशीनरी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने घटना में करीब एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.