नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- सनी देओल और अमीशा पटेल की साल 2001 में आई फिल्म 'गदर - एक प्रेम कथा' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म की दीवानगी का आलम यह था कि जब इसे री-रिलीज किया गया, तो भी इसे देखने के लिए लोगों ने थिएटर्स हाउसफुल कर दिए। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को शुरू में हर किसी ने खारिज किया था, लेकिन जनता ने इस फिल्म को बेशुमार प्यार देकर साबित कर दिया कि मुंबई में बैठे मुट्ठी भर लोगों की पसंद इस देश की आवाम की पसंद नहीं होती है।कोई VFX नहीं, जमा किए गए 50 हजार लोग फिल्म में जितने भी भीड़ वाले सीन आप देखते हैं जिनमें लोग दंगे कर रहे हैं या भीड़ हमला कर रहे हैं, लोग अपने सामान लेकर माइग्रेट कर रहे हैं, ये सभी सीन असली भीड़ के साथ शूट किए गए थे। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनमें से कोई भी सीन V...