रुद्रपुर, जून 28 -- गदरपुर, संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा पर देर रात अज्ञात व्यक्ति ने सोते समय घर में घुसकर गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। काशीपुर के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। शुक्रवार रात ग्राम आबाद नगर निवासी भाजपा नेता जसवीर सिंह चीमा अपने घर में सो रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। उसने उन पर फायर झोंक दिया। गोली जांघ में लगी।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में जसवीर सिंह को गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उप...