रुद्रपुर, जनवरी 6 -- गदरपुर संवाददाता। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविन्द सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा बड़े कनकटा से शुरू होकर रजपुरा नंबर 1, मजराशीला, सकैनिया रोड से मेन रोड से मार्केट होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गदरपुर पहुंचा। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत द्वारों पर जोरदार स्वागत करते हुए नगर में करीब 20 जगह प्रसाद बांटा। गदरपुर गुरुद्वारा सिंघ सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाकर नगर-कीर्तन को रवाना किया। नगर-कीर्तन का जगह-जगह जोरदार स्वागत एवं प्रसाद वितरण गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए और जमकर आतिशबाजी की गयीं। नगर एवं मार्ग को तोरण द्वार से सजाया गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे घोड़े की सवारी, उसके पीछे बैण्ड मधुर धार्मिक धुन बजाता चल...