रुद्रपुर, फरवरी 15 -- गदरपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर रविवार को गदरपुर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार में भगवान शिव के शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी सहित सोमनाथ छाबड़ा, अशोक सुधा, कपिल गंडा, कृष्ण बत्रा, अजय छाबड़ा, साहिल सुधा, कनव गंगा, अशोक पोपली, पवन बजाज, अमित ढींगरा और कशिश खुराना ने पूजा-अर्चना की। वहीं पुरातन सनातन शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर अध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में भक्त जल चढ़ाने आते हैं। इसके अलावा आवास विकास पार्वती शिव मंदिर, बड़ा खेड़ा शिव मंदिर, ग्राम सरदार नगर, ग्राम भरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.