रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- गदरपुर। ग्राम अमरपुरी में देर रात ग्रामीणों के गुलदार देखे जाने की सूचना से लोग घबरा गए। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने या सुरक्षित ढंग से जंगल की ओर भेजने की कार्यवाही की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.