जमशेदपुर, जून 18 -- परसूडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा ड्राइवर कॉलोनी में चालक संजय श्रीवास्तव की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज प्रसाद, आरती देवी और पूजा प्रसाद शामिल हैं। इससे पहले पुलिस तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने मृतक की बेटी सुप्रिया श्रीवास्तव के बयान के आधार पर कुल 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें संतोष प्रसाद, आनंद प्रसाद, पूजा प्रसाद, सुनीता देवी, संजू देवी, आयुष प्रसाद, रोशन प्रसाद, रोहित प्रसाद, संतोष के मामा-मामी, आयुष के माता-पिता और संतोष के मौसा-मौसी के नाम शामिल हैं। घटना 17 मार्च 2025 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, संजय श्रीवास्तव घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.