कटिहार, मई 17 -- अमदाबाद। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के आदेशानुसार अमदाबाद पुलिस द्वारा प्रखंड के गदाई दियारा में पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अमदाबाद थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि इस जनता दरबार में कुल सात समस्याएं सामने आईं, जिनमें से चार समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष तीन मामलों को लेकर संबंधित लोगों को शनिवार को थाना में आयोजित जनता दरबार में आने को कहा गया है। इसके साथ ही गंगा नदी के गदाई दियारा क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाव से गश्त भी की गई। झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित इस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर झारखंड पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया। इस अवसर पर एसआई इंद्रमणि महतो, एसआई रुद्रदेव ठाकुर, एसआई सुनील सिंह सहित झारखंड पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.