चतरा, दिसम्बर 8 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा सिमरिया रोड में उड़सू के ग्रामीणों ने भारी वाहनों के तेज रफ्तार के खिलाफ सोमवार को कोल और ऐश पौंड ढूलाई के खिलाफ तीन घंटे तक रोड जाम रखा। जिससे दोनों छोर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। उड़सु निवासी विजय पासवान, जगलाल उरांव, अजय पासवान समेत अन्य ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार की गति सीमा कम करने, कोयला और फ्लाई एस ढुलाई करने के दौरा मुख्य सड़को पर उड़सू मोड के पास कोयला और फ्लाइस गिरा दिया जा रहा है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर दो बजे दिन जाम हटवा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों के साथ वार्ता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.