चित्रकूट, दिसम्बर 25 -- चित्रकूट। संवाददाता यातायात पुलिस ने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र कालूपुर में निर्धारित गति सीमा का उल्लघंन करने वाले 103 वाहनों पर प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए दो लाख 600 रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र (ब्लैक स्पाट) कालूपुर में इंटरसेप्टर (स्पीड रडार गन) से निर्धारित गति सीमा 40 किमी प्रति घंटे निर्धारित है। गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की चेकिंग दौरान कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...