भागलपुर, फरवरी 6 -- सोनपुर डिवीजन के डीआरएम अमित सरन ने अपने विभागीय अधिकारियों के साथ नवगछिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिले रूम, पंजीयन कक्ष, ट्रैक पॉइंट, इंटरलॉकिंग व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। डीआरएम ने गति शक्ति योजना के तहत नवगछिया में प्रस्तावित योजनाओं तथा फोर-लेन रेल लाइन के निर्माण स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने माल गोदाम के ट्रैक पर स्लीपर बदलने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, नवगछिया-कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन के निर्माण में गति शक्ति योजना से संबंधित आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए शीघ्र नए दिशा-निर्देश जारी करने का आदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, निरीक्षण कक्ष के रखरखाव तथा बाहर अतिक्रमण हटा...