समस्तीपुर, फरवरी 20 -- समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास बीते 8 फरवरी की दोपहर प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड को दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं मृतक के मोबाइल का भी अब तक कोई सुराग नहीं इस मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि हत्या की घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं कुछ संदिग्धों को उठाकर उससे पूछताछ की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। सभी संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इधर, लोगों में चर्चा है कि फरार चल रहे कुछ अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार प...