अलीगढ़, सितम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी में शनिवार रात को नशे में आए युवकों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पथराव कर दिया, जिसमें किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी गजराज सिंह ने बताया कि शनिवार को परिवार के साथ गणेश विसर्जन करके लौटे थे। रात में पूरा परिवार डीजे पर डांस कर रहा था। तभी दूसरी गली में रहने वाला एक युवक नशे में आया और गिर गया। गजराज ने उसे उठाते हुए वापस जाने को कहा। इसके कुछ देर बाद आरोपी युवक दो अन्य लोगों को लेकर आया और ईंट-पत्थर फेंकने लगा। इसमें गजराज की बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची, मगर तब कर आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर बन्नाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.