किशनगंज, अगस्त 31 -- किशनगंज, एक संवाददाता। गणपति पूजा ज्यों ज्यों आगे की ओर बढ़ रही है उसी प्रकार भक्तों की भीड़ भी बढ़ रही है। आस पास के इलाके से भी लोग पहुंच रहे हैं। जबकि शाम के बाद भक्तों का तांता लग रहा है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो रहा है। भक्तों एवं शहरवासियों में गणपति पूजा को लेकर उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही पूजा पंडाल भक्तों के भीड़ से भर जाता है। गणपति पूजा में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। इससे माहौल भक्तिमय हो उठता है। जहां एक तरफ भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और गणपति बप्पा के दरबार में माथा टेक हाजिरी लगा रहे हैं और भगवान गणेश से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। पूजा अर्चना करने के बाद लोग पंडाल के बाहर सब परिवार सेल्फी लेकर दिख रहे हैं। गणपति ...