गिरडीह, अगस्त 26 -- बगोदर, प्रतिनिधि। गणपति पूजनोत्सव को लेकर बगोदर बाजार में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क और डिवाइडर पर पसरी गंदगी और कचरे को जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम हटाया गया। इसके बाद बाजार साफ- सुथरा दिखने लगा। बगोदर पश्चिमी के मुखिया सावित्री देवी एवं पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो के द्वारा सफाई कराया गया। सफाई अभियान में पंचायत समिति सदस्य हेमराज महतो, वार्ड सदस्य विश्वनाथ साव ने भी सहयोग किया। बगोदर बाजार से नीचे बाजार कांदूटोल तक साफ-सफाई कराई गई है। मुखिया सावित्री देवी ने कहा कि गणपति पूजनोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर साफ- सफाई कराई गई है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि गणपति पूजा के बाद विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ आदि त्योहार है। इसे देखते हुए सड़क पर गंदगी नहीं फें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.