देहरादून, अगस्त 7 -- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून आर्मी अस्पताल में घायल सैनिकों का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को दून स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचे और धराली हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के दौरान घायल हुए 14 राजपुताना राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श टी एवं राइफलमैन केशव सहवाग से भेंट की। मंत्री ने गणेश जोशी ने घायलों का हालचाल जाना। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से घायल जवानों के उपचार की जानकारी ली और उनके समुचित उपचार को कहा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राम सिंह थापा, सेना अस्पताल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.