देहरादून, जनवरी 31 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर डाटकाली में अपने परिजनों समेत विशेष पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ कर मां काली का आर्शीवाद लिया। सबसे पहले उन्होंने अपने सरकारी आवास में अपनी माता का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डाट काली मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना भी की और मंदिर प्रांगण में भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया। माता डाट काली मंदिर में हुए भंडारे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित पार्टी के कई बड़े वरिष्ठ नेताओं, अधिकारियों ने शिरकत की और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। विभागीय अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.