नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- दीवाली कब है? इस बात का कन्फ्यूजन हर साल रहता है। इस साल भी कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज है कि आखिर दीवाली 20 को है या फिर 21 अक्टूबर को? बता दें कि शुभ मुहूर्त और तिथि को देखते हुए दीवाली 20 अक्टूबर को ही मनाई जा रही है। दीवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ कुबेर देवता की भी पूजा होती है। धन के देवता कुबेर को लेकर कई तरह की पौराणिक कथाएं हैं। मान्यता है कि इनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इन्हें लेकर एक कथा प्रचलित है कि एक बार भगवान गणेश ने शिवजी के साथ मिलकर कुबेर देवता का गुरुर तोड़ दिया था। इसके पीछे की कहानी क्या है? जानिए नीचे दिए गए पौराणिक कथा से...कुबेर को हुई इस बात का घमंड इस कहानी का जिक्र स्कंद और पद्म पुराण जैसे शास्त्रों में है। कहानी के हिसाब से एक समय मे कुबेर देवता के ...